Aligarh News: गंगीरी ब्लॉक में सफाई व्यवस्था बदहाल छर्रा, संवाददाता। ब्लॉक के गंगीरी कार्यालय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है। ब्लॉक की करीब पाँच ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहाँ लंबे समय से सफाई कर्मचारी नहीं हैं। इसके चलते ग्रामीणों को गंदगी और जलभराव के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र हितैषी के अनुसार, ग्राम पंचायत भाय, पहाड़ीपुर, राजमऊ, जिरौली और सिकंदरपुर में वर्तमान में सफाई कर्मचारी नहीं हैं। इन गांवों से सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं।
वहीं, गंगीरी ब्लॉक में कचरा प्रबंधन के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना कचरा से कंचन भी पूरी तरह धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रही है। ब्लॉक में कुल 80 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 75 ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर यानी रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाए जा चुके हैं। इनमें से फिलहाल करीब 32 आरआरसी सेंटरों को सक्रिय रूप से संचालित कराने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जिन ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी नहीं हैं, वहां तत्काल सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए और सभी तैयार आरआरसी सेंटरों को नियमित रूप से संचालित कराकर गांवों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के मौसम में गंदगी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा टाला जा सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play