Aligarh News: दुकान के आगे ट्रांसफार्मर रखने का विरोध – Hindustan

Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सारसौल क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 की ट्रांसफार्मर वाली गली में गुरुवार को लोगों ने दुकान के आगे ट्रांसफार्मर का विरोध किया। लोगों ने बताया कि खाली सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद दुकान के आगे ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है। इस संबंध डीएम व अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र भेजा गया है। शिकायत में सोनी देवी ने बताया है कि उनकी दुकान सड़क किनारे है। पुराना ट्रांसफार्मर दुकान से पांच मीटर दूर लगा हुआ था, जिससे कोई आपत्ति नहीं थी। अब सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है तो ट्रांसफार्मर दुकान के मुख्य द्वार के सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रांसफार्मर लगने से दुकानदारी प्रभावित होगी, शॉर्ट सर्किट व करंट उतरने का भय बना रहेगा। दुकान तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध होगा। उनका कहना है कि दुकान के पास ही अवंतीबाई पार्क के निकट पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है। ट्रांसफार्मर यहां लगाया जा सकता है। शिकायत करने वालों में जगदीश प्रसाद, देवेंद्र, रामगोपाल आदि हैं। अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव ने बताया कि स्थलीय परीक्षण कराकर उपयुक्त स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News