प्रयागराज। ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से वाधवानी फाउंडेशन ग्रुप, नोएडा के साथ सिविल लाइंस में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वाधवानी फाउंडेशन ग्रुप की वीना और अमरेश सिंह ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई को बढ़ावा देना तथा उनके टर्नओवर में वृद्धि करना है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. दरबारी ने प्रमुख भूमिका निभाई। चैंबर के अध्यक्ष विनय कुमार टंडन ने सदस्यों का स्वागत किया, जबकि रवीन्द्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play