Guru Gochar 2026: सबसे बड़े ग्रह का गोचर, दिवाली से पहले इन 4 राशियों के घर आएंगी मां लक्ष्मी – AajTak

Feedback
Guru Gochar 2026: नवग्रहों में सबसे सबसे बड़े देवगुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन गुरु सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि गुरु के सूर्य की राशि में आते ही कुछ लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्हें करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे. उनकी लीडरशिप क्वालिटी में निखार आएगा. धनधान्य की स्थिति भी उनकी संवरने वाली है. ये लोग आसानी से धन अर्जित करेंगे. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और इसके साथ कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. इसके साथ ही लंबे समय से अटके कामों में भी गति आ सकती है. गुरु का यह परिवर्तन मेष राशि वालों को अपने करियर और आर्थिक मामलों को बेहतर दिशा में ले जाने का अवसर दे सकता है.
सिंह राशि
आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. नेतृत्व क्षमता में भी निखार आने के संकेत हैं. नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. काम की सराहना होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है. धन की स्थिति मजबूत होने के बाद निवेश की योजना भी बनाई जा सकती है. कुल मिलाकर यह समय सिंह राशि वालों के लिए आत्मविश्वास, करियर और आर्थिक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन करियर में अच्छी खबर लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर व्यापार में फायदा मिलने की संभावना है. अगर अभी पैसों से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत हैं. मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना बढ़ेगी और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 31 अक्टूबर के बाद का समय काफी फलदायी रहने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है. कुछ जातकों की लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं भी पूरी होने की संभावना है. कोई कीमती सामान खरीदने की ख्वाहिश आपकी बहुत जल्द पूरी हो सकती है. प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार की खुशियों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News