Bhabua News: (पेज चार) भभुआ। जमात रजा ए मुस्तफा की जिला शाखा द्वारा 24 अगस्त को भभुआ शहर के वार्ड 23 की पुरानी जामा मस्जिद में जलसे का आयोजन होगा। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। इसकी जानकारी मो. महताब आलम ने दी। उन्होंने बताया कि मरकज ए अहले सुन्नत बरेली शरीफ से मुफ्ती गुलाम मुर्तजा साहब, मौलाना फरीदुद्दीन फारूकी रजवी अहमद रजा, दानिश रजा, बशीर रजा शिरकत करेंगे। जलसा की कामयाबी के लिए कमेटी के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस, धर्म व समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
आरओ के जांच प्रतिवेदन पर सीओ ने दी सलाह भभुआ। सदर अंचल के अखलासपुर मौजा में विवादित जमीन की राजस्व पदाधिकारी व राजस्व कर्मचारी ने जांच कर प्रतिवेदन सीओ को सौंपा है। प्रतिवेदन और दस्तावेज के आधार पर सीओ ने आदेश पत्र जारी किया है। सीओ ने इसे अतिसंवेदनशील मामला माना और लिखा है कि इस भूमि को लेकर उच्च न्यायालय ने भी संतोष कुमार सिंह के पक्ष में आदेश दिया है। सीओ ने द्वितीय पक्ष के अरविंद कुमार सिंह व अन्य को सक्षम न्यायालय में वाद दायर कर अनुतोष प्राप्त करने की सलाह दी है।
भोजनपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर में व्यवसाइयों की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष पद पर मनोज जायसवाल को चुना गया। समिति के उपाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, सचिव विकास सिंह कुशवाहा, उपसचिव राम आशीष सिंह कुशवाहा, अकाउंटेंट मनोज कुमार गुप्ता पथरिया और मीडिया प्रभारी सर्वजीत जायसवाल को चुना गया। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, इसकी मजबूती और समस्याओं पर चर्चा की गई।
शहर में जब भी बारिश होती है, यहां के प्रमुख विद्यालयों सब्जी मंडी रोड में स्थित गर्ल्स हाई स्कूल, वार्ड 18 स्थित कन्या मध्य विद्यालय तथा कचहरी पथ के प्लस टू स्कूल परिसर में पानी जमा हो जाता है। वर्षा का पानी जमा रहने से छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। छात्रा संजना कुमारी, खुशी कुमारी व छात्र कमलेश कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय परिसर में पानी जमा रहने से खेलकूद का अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
बारिश होने के बाद शहर के जगजीवन स्टेडियम, हाई स्कूल मैदान, हवाई अड्डा मैदान की मिट्टी गीली हो गई है, जिससे खिलाड़ी क्रिकेट, फुटबॉल, दौड़ लगाने का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उक्त मैदान में मॉर्निंग वाक, व्यायाम, योगाभ्यास आदि करने के लिए आते हैं। लेकिन, मिट्टी गीली रहने से वह लौट जा रहे हैं।
भभुआ। शहर के दुकानदार सड़े-गले फल व सब्जियां सड़क पर फेंक रहे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। वाहनों के टायर के दबाव, राहगीरों के आने-जाने से उक्त चीजें इधर-उधर चली जा रही हैं। जब उसका उठाव नहीं हो पाता है तब एक-दो दिनों बाद उसमें दुर्गंध निकलने लगती है, जिससे परेशानी होती है।
अधौरा। बाजार में मिठाई, अंडा, समोसा, चाउमिन, छोला आदि खुली जगह में रखकर बेचे जा रहे हैं, जिसपर मक्खियां भनभनाती हैं। धूल भी पड़ते हैं। बरसात में तो गंदे स्थल पर इन चीजों की बिक्री जा रही है। बाजार आनेवाले लोग इन चीजों को चटकारा लेकर खाते हैं, जिससे वह बीमार हो रहे हैं।
मिलावटी खाद्यान्न की नहीं हो रही है जांच अधौरा। बाजार में सरसो तेल, गोलमिरीच, सत्तू, हल्दी पाउडर, बेसन आदि में दूसरी चीजों की मिलावटी कर बेची जा रही है। इससे लोगों की सेहत भी प्रभावित होती है। लेकिन, खाद्य निरीक्षक द्वारा इन चीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में नहीं भेजा जा रहा है, जिससे दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play