Biharsharif News: शराब पकड़ने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला – Hindustan

Biharsharif News: ग्रामीणों से झड़प में आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए जख्मी हिलसा थाना क्षेत्र के पूना-नोनिया बिगहा गांव की घटना हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पूना-नोनिया बिगहा गांव में गुरुवार की रात उत्पाद विभाग की टीम शराब के लिए छापेमारी करने के लिए पहुंची थी।

इसी दौरान ग्रामीणों से झड़प हो गयी। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गये हैं। एक पुलिसकर्मी का हथियार छीने जाने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है। ग्रामीण, टीम पर अवैध वसूली करने व बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रहे थे। शराब बिक्री की सूचना पर टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट व रोड़ेबाजी हो गयी।

मारपीट में उचित कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, विवेक कुमार, रामकृष्ण, शिम्पी कुमारी और रंजीता कुमारी चोटिल हो गयीं। उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है। इधर, ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी का हथियार छीने जाने और बाद में वापस किये जाने की चर्चा है। बाद में हिलसा व उत्पाद थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उत्पाद थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि हल्की-फुल्की झड़प हुई है। उन्होंने हथियार छीने जाने की बात से इनकार किया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। (हिलसा से मनीष कुमार)

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News