भास्कर न्यूज | सादुलपुर
हमीरवास पुलिस व एजीटीएफ टीम चूरू ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध देसी बंदूक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं राजगढ़ पुलिस ने एक युवक को दो अवैध जिंदा कारतूस 32 बोर सहित गिरफ्तार किया।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि अभियान के तहत एएसपी रिछपाल सिंह चारण व सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल आईपीएस के सुपर विजन और हमीरवास एसएचओ सतपाल विश्नोई के नेतृत्व में एजीटीएफ टीम चूरू की आसूचना पर कार्रवाई की। हमीरवास पुलिस ने गश्त के दौरान नेशल से सांखू जाने वाली सड़क पर आरोपी भजनलाल मेघवाल निवासी नेशल छोटी के पास से एक अवैध देसी बंदूक जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसी तरह राजगढ़ एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान राजगढ़-चूरू रोड पिलानी ओवरब्रिज पर अल्ताफ काजी (26) निवासी वार्ड 12 के पास से दो अवैध जिंदा कारतूस 32 बोर जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.