भारत और ब्रिटेन ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
अगस्त 22, 2026 8:13 पूर्वाह्न
भारत और ब्रिटेन ने संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण और कौशल बढ़ाने के जरिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। नई दिल्ली में हुई भारत-ब्रिटेन रक्षा परामर्श समूह की 25वीं बैठक में दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की। बैठक में रक्षा अनुसंधान और विकास के साथ-साथ 2035 तक की योजनाओं पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर विचार साझा किए और आपसी सुरक्षा तथा रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन की रणनीतिक साझेदारी शांति, स्थिरता, स्वतंत्रता और आपसी सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है।
2 घंटे पहले
views 33
2 घंटे पहले
views 23
2 घंटे पहले
views 19
56 मिन पहले
views 17
38 मिन पहले
views 15
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 22nd Aug 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News