—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 22 अगस्त को होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की बात करें तो आज पुणे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होगा, जिससे करने के लिए 30 शर्तों के साथ मंजूरी मिली है. इस कार्यक्रम में वे शिक्षा और करियर पर संवाद करेंगे. वहीं नई टीम का ऐलान होने के बाद आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राष्ट्रीय मुख्यालय में 3 अहम बैठकें करेंगे, जिनमें पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन होगा.
इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा से संबंधित बैठक लेंगे. उधर जाति जनगणना में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) का अलग कॉलम जोड़ने की मांग कांग्रेस ने की है, जिसे लेकर आज से उत्तर प्रदेश से राज्यव्यापी अभियान शुरू होगा. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
कनाडा के एडमोंटन में गुरुद्वारे पर हमला हुआ है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्वीट किया है कि आज सुबह एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे पर हुआ हमला बेहद भयावह है. मेरी संवेदनाएं इस घटना में घायल हुए दो लोगों और इस भयानक घटना से स्तब्ध समुदाय के साथ हैं. किसी को भी अपने पूजा स्थल पर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए. मैं एडमोंटन पुलिस सेवा को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.
आज महाराष्ट्र के पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है. पुलिस ने 30 शर्तों के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी है. कार्यक्रम में वे छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा, सुरक्षा, समानता और करियर से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे. कार्यक्रम में आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर या तस्वीरें लगाने पर सख्त रोक रहेगी. कार्यक्रम SSPMS कॉलेज के मैदान में होगा. साल 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने इसी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया था. अब एक बार फिर वे इसी मैदान पर छात्रों के बीच होंगे. पुणे से पहले राजस्थान के कोटा, उत्तराखंड के देहरादून और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कार्यक्रम हो चुका है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के मालिकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in