कन्नौज में DJ रोकने पर बवाल! ADM ने हाथ जोड़कर कांवड़ियों से मांगी माफी, कोतवाल बोले- नौकरी छोड़ दूंगा – AajTak

Feedback
यूपी के कन्नौज में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि मामला पुलिस और कांवड़ियों की भिड़ंत तक पहुंच गया. डीजे शहर के अंदर ले जाने से रोकना पुलिस को भारी पड़ गया. पहले कहासुनी हुई, फिर धक्का-मुक्की और उसके बाद कांवड़िए सड़क पर बैठकर धरना देने लगे. माहौल इतना गरमा गया कि प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों से माफी मांगनी पड़ी.
यहां तक कि कोतवाल ने भी कांवड़ियों के सामने भरे मैदान में अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. आखिरकार डीजे को आगे ले जाने की अनुमति मिली और तब जाकर मामला शांत हुआ. ये कहानी हरदोई के बिलग्राम और आसपास के इलाकों से शुरू होती है. लोगों का कहना है कि पिछले करीब 30 साल से यहां से बड़ी संख्या में कांवड़िए कन्नौज के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में गंगाजल चढ़ाने आते हैं.
यहां देखें Video
इस बार भी हजारों कांवड़िए यात्रा पर निकले थे. कन्नौज में इनके लिए बोर्डिंग ग्राउंड में खाने-पीने से लेकर ठहरने और सेवा-सत्कार तक की व्यवस्था की गई थी. जत्था डीजे के साथ आगे बढ़ रहा था. कांवड़िए बेहद उत्साहित थे. लेकिन फिर पुलिस ने डीजे को लेकर रोक लगा दी.
पुलिस ने कहा- शहर में DJ नहीं जाएगा
जत्था जब कन्नौज शहर के अंदर जाने लगा तो पुलिस ने डीजे ले जाने पर आपत्ति जताई. कांवरियों को ये बात पसंद नहीं आई. पहले बहस हुई. फिर बात बढ़ती चली गई. पुलिस और कांवड़ियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया. कांवड़िए सड़क पर बैठ गए और विरोध शुरू कर दिया. काफी देर तक हंगामा चलता रहा. कुछ लोग सड़क घेरने की कोशिश करने लगे. अब प्रशासन के सामने चुनौती थी कि मामला और न बिगड़े.
यह भी पढ़ें: कानपुर देहात: कांवड़ियों से नोकझोंक के बाद महिला सिपाही की इंस्पेक्टर से तीखी बहस, वीडियो वायरल
कांवड़ियों का विरोध बढ़ता देखकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने कांवड़िया प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू की. माहौल शांत कराने की कोशिश हुई. इसी दौरान ADM देवेंद्र सिंह ने कांवड़िया प्रतिनिधि के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. उन्होंने पुलिस की गलती के लिए माफी मांगते हुए विवाद खत्म करने की अपील की.
kannauj kanwariya protest dj dispute police adm apologizes kotwal resignation
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. कांवड़ियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर कोतवाल जितेंद्र पर भी सवाल उठ रहे थे. मामला ज्यादा गर्म होता देख कोतवाल ने कांवड़ियों से भरे मैदान में अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि वह नौकरी छोड़ देंगे. कोतवाल ने कहा कि अनाउंसमेंट कर रहा हूं, शपथ के साथ अनाउंसमेंट कर रहा हूं. अगर मैंने कोई गलती की है तो मेरा सिर… मैं आपको कह रहा हूं कि अगर किसी को ये शक है कि मैं सनातनी नहीं हूं तो जो व्यक्ति मुझसे बड़ा सनातनी हो, मैं यहीं सिद्ध करता हूं कि कौन ज्यादा बड़ा सनातनी.
इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा दे दूंगा. इस ऐलान के बाद विरोध खत्म होने लगा. विवाद इस बात पर शुरू हुआ था कि डीजे को शहर के अंदर जाने दिया जाए या नहीं. आखिर में डीजे को शहर के अंदर ले जाने की अनुमति दे दी गई. 
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आयोजकों और कांवड़िया प्रतिनिधियों से बातचीत की और हालात को संभाला. आखिरकार कांवड़ियों का विरोध खत्म हुआ और यात्रा आगे बढ़ी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News