टाटा नेक्सन खरीदने से पहले जान लो इसका वेटिंग पीरियड, बुकिंग के इतने दिन बाद मिलेगी इसकी डिलीवरी – Hindustan

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। पिछले कुछ महीने में इसकी सेल्स में तगड़ा इजाफा हुआ है। हालांकि, आप इस महीने इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके वेटिंग पीरियड के बारे में पता होना चाहिए। दरअसल, नेक्सन पर इस महीने 4 सप्ताह करीब 28 दिन का वेटिंग पीरियड चल रहा है। खास बात ये है कि नेक्सन के ICE और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल पर लगभग एक जैसा वेटिंग पीरियड है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.39 लाख रुपए है। देश में इसकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।

₹ 10.65 – 15.48 लाख

टाटा नेक्सन स्मार्ट
इसमें पेट्रोल-5MT और CNG-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX, सेंट्रल लॉकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल डे/नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर, मल्टी ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट्स), LED हेडलाइट्स और DRLs, टेल-लाइट्स को जोड़ने वाली LED स्ट्रिप, 16-इंच स्टील व्हील, इलुमिनेटेड लोगो और टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्ट के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, फ्रंट में 12V चार्जिंग पोर्ट, फोल्डिंग रियर सीट्स और सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल है।

टाटा नेक्सन प्योर+ S
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-6AMT, CNG-6MT और डीजल-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन प्योर + के फीचर्स के साथ ऑटो हेडलैम्प, ऑटोमैटिक वाइपर और सनरूफ शामिल है। इसमें नेक्सन स्मार्ट + S के फीचर्स के साथ रियर कैमरा, ऑटो-फोल्ड आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, बॉडी-कलर डोर हैंडल, शार्क फिन एंटीना, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 4 स्पीकर, 4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर की सीट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और रियर AC वेंट शामिल हैं।

टाटा नेक्सन क्रिएटिव+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT, डीजल-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + S के फीचर्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लाइट, रियर डिफॉगर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक सनरूफ, बायो-LED हेडलाइट्स, LED टेल-लाइट्स, कीलेस एंट्री, 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीटें, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर और रियर में USB A और C टाइप चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

टाटा नेक्सन फियरलेस+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + PS के फीचर्स के साथ रियर-व्यू मिरर के अंदर ऑटो-डिमिंग, हाइट-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, LED DRLs, वेलकम/गुडबाय टेल-लाइट्स एनीमेशन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेदरेट सीट और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री, क्रोम इनर डोर हैंडल, एयर प्यूरीफायर, रिमोट फीचर्स के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, नेविगेशन के साथ 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सप्रेस कूलिंग, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर, 4 ट्वीटर और एक सबवूफर JBL सिस्टम, OTA अपडेट और इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्ट शामिल है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News