भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 2026 की दिवाली का त्यौहार बेहद खास रहने वाला है। इस फेस्टिव सीजन में कई बड़ी कंपनियां अपनी नई SUVs मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं। सबसे खास बात यह है कि ये गाड़ियां पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक (EV), हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) जैसे लगभग हर तरह के इंजन ऑप्शंस के साथ आएंगी। अगर आप भी इस दिवाली अपने लिए एक नई और दमदार SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन टॉप 6 मॉडल्स पर एक नजर जरूर डालें।
किआ अपनी इस नई SUV को 4 सितंबर, 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। करीब 30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाली यह गाड़ी स्कोडा कोडियाक और जीप मेरिडियन को कड़ी टक्कर देगी। इसमें 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन मिलेगा। इस SUV में कंपनी का लेटेस्ट AI असिस्टेंट भी दिया जाएगा।
₹ 26 – 30 लाख
₹ 31 लाख से शुरू
₹ 5 लाख से शुरू
₹ 10.49 – 18.71 लाख
₹ 30 – 32 लाख
₹ 75.9 लाख
JSW एमजी मोटर अपनी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV ‘हेक्टर टोमाहॉक’ को 26 अगस्त, 2026 को पेश करने वाली है। बता दें कि 18 से 25 लाख रुपये के बजट में आने वाली यह कार महिंद्रा XEV 9S और किआ कैरेंस क्लैविस EV से मुकाबला करेगी। इसमें 69.2kWh का बैटरी पैक और 201bhp की मोटर मिल सकती है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 530 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी।
हुंडई अपनी नई बेयॉन-बेस्ड SUV को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह सीधे तौर पर मारुति विक्टोरिस को टक्कर देगी। यह कार कंपनी के पोर्टफोलियो में वेन्यू और क्रेटा के बीच में जगह बनाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप कार सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन इसी दिवाली पर मार्केट में उतारने जा रही है। इस प्रीमियम EV का मुकाबला सीधे तौर पर महिंद्रा XEV 9S से देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके बैटरी स्पेक्स का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें हैरियर EV वाले 65kWh और 75kWh के बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा।
जेटूर J2 भारत के बाजार में JSW मोटर्स की पहली इंडिपेंडेंट कार होगी। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) SUV होगी, जिसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर और 26.7kWh की बैटरी मिलेगी। यह कार अकेले इलेक्ट्रिक मोड पर 139 किमी तक चल सकती है। जबकि पेट्रोल और बैटरी मिलाकर यह 1,000 किमी से ज्यादा की माइलेज देगी।
रेनॉल्ट की आइकॉनिक डस्टर हाइब्रिड अवतार में इस दिवाली वापसी कर रही है। हैरानी की बात यह है कि शोरूम में आने से पहले ही इसका पहला बैच पूरी तरह बिक चुका है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि शहर के अंदर यह कार 80 पर्सेंट तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर ही चल सकती है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Tata Safari EV शीघ्र लॉन्च होगी मात्र ₹34,000/महीना से शुरू
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play