Siwan News खेढ़वां मेले में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Hindustan

Siwan News भगवानपुर हाट। एक संवाददाता। प्रखंड के खेढ़वां गांव स्थित मां काली धाम में भगवती स्थान पर शुक्रवार को अहले सुबह से हीं पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस राज्यस्तरीय मेले में सीवान, सारण, गोपालगंज, बेतिया, मोतीहारी सहित राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी यूपी के देवरिया जिले से भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती की पूजा अर्चना की।

नीम के विशाल पेड़ के नीचे स्थित मां भगवती के स्थान पर पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार को अहले सुबह से हीं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हालांकि यह मेला तीन दिनों तक चलता है। लेकिन पहले दिन की हीं अधिक महत्ता होती है और अधिक भीड़ रहती है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु एक-दो दिन पहले हीं पहुंच गए थे। सबसे पहले गांव व आसपास के गांवों के लोगों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना करने के लिए दिनभर तांता लगा रहा। मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने माता के स्थान के पास पशुओं की बलि भी चढ़ाई।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की गईं हैं। प्रशासन द्वारा मेले में नियंत्रण कक्ष बनाया गया था मेले की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया था। भगवानपुर के सीओ धीरज कुमार पांडेय, राजस्व कर्मचारी , बसन्तपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार की देखरेख में मेले में जगह-जगह पुलिस बल, महिला पुलिस व चौकीदारों की तैनाती की गई थी। इसमें बसन्तपुर, भगवानपुर व अन्य थानों के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात थे। मेला क्षेत्र में दोपहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था। मेले में पहुंचने वाले मार्गों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News