सेलेब्स को अक्सर अपने लुक्स, बयान और कई वजहों से चर्चा में बने रहते हैं, अब एक बार फिर करीना कपूर खान चर्चा में हैं. हाल ही में करीना कपूर खान को जिम से निकलते देखा गया, इस वीडियो में वो अपनी गाड़ी की तरफ जाती दिख रही हैं, लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा होता है, दरअसल उनकी टीम का एक मेंबर पपराजी से बचाने के लिए उनके सामने छाता लगा देता है, जिसके बाद करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की बातें सामने आने लगीं.
तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना?
हालांकि करीना कपूर खान की टीम की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं. अब करीना कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी ननद सबा पटौदी सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर के इस वीडियो के वारल होने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री तीसरे बच्चे की उम्मीद से हैं, लेकिन सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री की वही तस्वीर पोस्ट कर कहा कि कुछ बातें प्राइवेट ही होनी चाहिए, साथ ही, उन्होंने लोगों को किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में अंदाजा लगाने से बचने की अपील की.
Is Kareena Kapoor Khan Pregnant & expecting 3rd Child? pic.twitter.com/lr1PxeSzW4
— Rosy (@rose_k01) August 21, 2026
सबा पटौदी ने लिखा, “एक बेकार एंगल और खराब हेयर-डे हो सकता है, लोग कैसे इतनी बड़ी बात सोच लेते हैं. वो एयरपोर्ट से एकदम स्टाइलिश और स्लिम लुक में निकली थी और अब जिम से. बस इतनी-सी बात है.” उन्होंने आगे बताया कि वह अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हैं, लेकिन बात नहीं बन रही है. सबा पटौदी ने लिखा, “मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हूं… काश ये सच होता. वह ये बात कहने के लिए मुझे मार ही डालेगी!”
कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दीजिए-
सबा ने लोगों से दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील भी की और लिखा, “जियो और जीने दो, कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दीजिए. अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है. प्यार और सम्मान के साथ.”
बता दें कि करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें करीना जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिख रही थीं, तभी उनकी टीम का एक मेंबर पपराजी से बचाने के लिए उनके सामने छाता लगा देता है. इसी वीडियो के बाद लोगों ने बेबी बंप की चर्चा शुरू कर दी. बता दें, करीना और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी. उनके दो बेटे हैं. तैमूर अली खान, जिसका जन्म 2016 में हुआ था और जहांगीर अली खान, जिसे प्यार से जेह कहा जाता है, जिसका जन्म 2021 में हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED