—विज्ञापन—
Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज (2 अगस्त) आखिरी दिन है. रविवार को क्लोजिंग सेरेमनी के साथ इन खेलों का समापन हो जाएगा. यह समारोह भारत के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक रहने वाला है, क्योंकि इसी दौरान आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का किंग्स बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा.
भारत के लिए यह सिर्फ मेजबानी की औपचारिक शुरुआत नहीं होगी, बल्कि 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के भव्य आयोजन की झलक भी दुनिया के सामने पेश की जाएगी. वहीं, भारतीय दल की नजर अंतिम दिन अपने 39 मेडल्स के आंकड़े को और आगे बढ़ाने पर होगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम दुनिया के सामने पेश करेगा. मशहूर गायक शंकर महादेवन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी विशेष प्रस्तुति के जरिए अहमदाबाद 2030 की झलक दिखाएंगे. इसके अलावा, गुजरात की संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत पर आधारित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा.
इस समारोह की शुरुआत ग्लास्गो से अहमदाबाद को किंग्स बैटन और कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज सौंपने की पारंपरिक प्रक्रिया से होगी. यह पल इसलिए भी ऐतिहासिक होगा क्योंकि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स इस प्रतियोगिता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न भी होंगे. पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में आयोजित किया गया था.
क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और स्कॉटलैंड के प्रसिद्ध बैगपाइप कलाकार रॉस ऐंसली की खास जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी. इसके अलावा, स्कॉटिश रॉक बैंड सिंपल माइंड्स, BEMZ, कैमी बार्न्स, सैंडी थॉम और ऑस्ट्रेलियाई गायिका डेल्टा गुड्रेम अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाएंगे.
𝐆𝐥𝐚𝐬𝐠𝐨𝐰 𝐬𝐢𝐠𝐧𝐬 𝐨𝐟𝐟. 𝐀𝐦𝐝𝐚𝐯𝐚𝐝 𝐬𝐚𝐲𝐬 𝐡𝐞𝐥𝐥𝐨. ✨
Celebrate the memories, the champions, and witness the Commonwealth Games flag make its historic journey from Glasgow to Amdavad, host of the landmark 2030 Centenary Games.
Watch the Closing Ceremony,… pic.twitter.com/vE1kkzXEcF
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार, 2 अगस्त को ग्लास्गो के OVO हाइड्रो एरीना में आयोजित किया जाएगा. लगभग 13 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस इंडोर एरिना में यह भव्य समारोह होगा. क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत स्थानीय समयानुसार रात 9:00 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार 3 अगस्त की रात 1:30 बजे शुरू होगा.
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण Sony Sports Network और DD Free Dish पर देखा जा सकेगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in