आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक बदमाश को नगर के मड़या मोहल्ला से शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी और पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मुकदमे में शामिल होने पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पकड़ा गया अपराधी राज निषाद पुत्र हरिराम निषाद नगर के मोहल्ला राहुल नगर मड़या का निवासी है। वह काफी दिनों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई थी।
पुलिस ने घटना से संबंधित चेन भी बरामद की थी। 29 मार्च को पुलिस चेकिंग के दौरान अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था। इस मुकदमे में वांछित राज निषाद को पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया था। उसके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कंधरापुर थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play