Jamshedpur News: मानगो अंचल कार्यालय की ओर से स्वर्णरेखा नदी के किनारे वार्ड नंबर 10 स्थित बैकुंठनगर स्थित 13 घरों को तोड़ने के लिए सुबह 10 बजे ही प्रशासन की टीम पहुंची और सभी परिवारों को सूचित करते हुए वापस चली गई। बैकुंठनगर निवासी ललन यादव को नोटिस मिल चुका है, उन्होंने बताया कि आधे घंटे की मोहलत देकर सामान समेटने का निर्देश दिया। अभी 1 बजे तक दोबारा टीम वहां नहीं पहुंची है। लोग अपना सामान निकालकर बाहर रखे हैं। लोगों का आरोप है कि बिना मापी किए ही घर तोड़ने का आदेश दिया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन घर तोड़ने में भेदभाव बरत रहा है। एक लाइन से सभी घरों को तोड़ने का नोटिस जारी नहीं किया गया है, बल्कि कुछ घरों को छोड़कर जारी किया गया है।
दूसरी ओर, मानगो के अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव का कहना है कि अभी केवल सरकारी जमीन पर बने घरों को तोड़ा जा रहा है। रैयती जमीन वालों के मामले में मानगो नगर निगम को कार्रवाई करनी है। इधर, वार्ड आठ में चिह्नित तीन घरों को लगातार दूसरे दिन भी तोड़ने का काम जारी रहा। कल आंशिक रूप से ही दो घरों को तोड़ा गया था। वहां तोड़ने के बाद बैकुंठनगर में तोड़फोड़ शुरू किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play