Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। नवभारत जागृति केंद्र संचालित लोकनायक जयप्रकाश नेत्र अस्पताल, बहेरा आश्रम, चौपारण की ओर से शनिवार को महाप्रबंधक कार्यालय, विद्युत विभाग, जुलू पार्क में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें बिजली विभाग, हजारीबाग अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 139 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 83 लोगों को चश्मा उपलब्ध कराया गया, जबकि 118 लोगों के बीच आवश्यक दवा का वितरण किया गया। मौके पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार उपाध्याय को नवभारत जागृति केंद्र के कार्यक्रम निदेशक गंधर्व गौरव ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर में कार्यपालक अभियंता शेखर सुमन, अमृत प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, केएम हेस्सा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अस्पताल टीम में प्रबंधक संतोष पुरी, ऑप्टोमेट्रिस्ट विकांत सिंह, अंबरनिधि श्रॉफ, वीरेंद्र दांगी, दिनेश राम तथा एलएनजेपी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं शामिल थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play