Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज दुमका में शनिवार को इको क्लब एवं बॉटनी डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर स्थित बोटेनिकल गार्डन में चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वन महोत्सव -2026 संपन्न हुआ l इस अवसर पर इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. अमर नाथ सिंह ने प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान पौधारोपण एवं इसके महत्त्व विषय पर व्यापक चर्चा की l उन्होंने कहा की प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान पूरे देश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाए तो जाते हैं परंतु विषय विशेषज्ञ के वैज्ञानिक एवं तकनीकी मार्गदर्शन के अभाव में रोपित पौधों की मृत्यु दर काफी अधिक रहती है जो पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से चिंताजनक है।
अतः हमें पौधा रोपण के दौरान कुछ विशेष तथ्यों को ध्यान में रखने की जरुरत है जैसे ज्यादा से ज्यादा स्थानीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाना चाहिए तथा रोपण के समय रासायनिक उर्वरकों की जगह जैव उर्वरकों की संतुलित मात्रा का उपयोग किया जाना चाहिए l पौधा रोपण के पश्चात अगर हम इन शिशु पौधों की देखभाल अगले तीन वर्षो तक अपने बच्चों की तरह करें तो उस क्षेत्र विशेष में हम निश्चित रूप से अपेक्षित हरित पट्टी परिणाम के रूप में प्राप्त कर सकते हैं l पौधा रोपण में स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्रमुखता देने से विलुप्त होते पशु पक्षियों को उनका पसंदीदा वास स्थान तथा खाद्य स्रोत मिल जाता है l जिससे वृक्ष पारिस्थितिक तंत्र में खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जाल सुरक्षित रखने के साथ साथ जैव विविधता काफी हद तक अक्षुन्न रखी जा सकती है l इस कार्यक्रम में उपस्थित इको वारियर्स को प्रत्येक वर्ष अपनी मां के नाम कम से कम एक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई गई l
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play