Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सेस्टोबॉल एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शनिवार को माउंट लिटेरा जी स्कूल के मैदान में प्रथम राजेश बंसल जिला सेस्टोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी, सुस्ता माधोपुर ने खिताब अपने नाम किया। डीएवी बखरी की टीम उपविजेता रही, जबकि फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी जूनियर टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्यूचर फाइटर्स के रोशन कुमार को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया।बालिका वर्ग में फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम विजेता बनी। क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल की टीम दूसरे और डीएवी बखरी की टीम तीसरे स्थान पर रही। क्राइस्ट ज्योति स्कूल की आद्रीका को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।मैच
का संचालन शेताब खान, रविकांत, विभात और अवनीश कुमार ने किया। विजेता और उपविजेता टीमों को माउंट लिटेरा जी स्कूल के प्राचार्य माइकल थॉमस एवं चेयरमैन मयंक बंसल ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में जिले की 10 बालक और सात बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। सेस्टोबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अखिलेश कुमार मणि ने खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play