Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी पंचायत के बलभद्रपुर खजूरी गांव वार्ड एक निवासी प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसकी पहचान गुलजार पासवान की पत्नी पूनम देवी (30) के रूप में हुई है। स्थानीय सरपंच उपेंद्र राम ने बताया कि विगत दिन पूर्व उक्त महिला को प्रसव के लिये परिवार के लोगों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था। प्रसव के उपरांत जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे तो परिजन दोनों को अपने घर बलभद्रपुर खजूरी ले आये। इसी बीच शुक्रवार की सुबह अचानक प्रसूता की तबीयत खराब होने लगी तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।
इलाज शुरू होने के कुछ देर के बाद ही उक्त महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शुक्रवार की देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रणबीर कुमार राउत ने बताया कि यह मामला समस्तीपुर सदर अस्पताल का है। वैसे इस घटना की अब तक हमें जानकारी नहीं मिल पायी है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play