Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़पुर पुलिस ने बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क स्थित नरकटिया चौक पर छापेमारी कर एक दुकान से 5.240 लीटर विदेशी शराब के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि नरकटिया चौक स्थित एक दुकान में चोरी-छिपे शराब बक्रिी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान 180 एमएल के 18 टेट्रा पैक विदेशी शराब तथा 500 एमएल की चार बीयर बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए दुकानदार दुधियावा कलवारी टोला गांव निवासी अजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play