Araria News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ टीएचआर वितरण – Hindustan

Araria News: अररिया, संवाददाता डीएम विनोद दूहन के निर्देश के अनुसार शनिवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया गया। वहीं जिला स्तर से नामित जांच अधिकारियों ने टीएचआर वितरण का निरीक्षण किया।
बताया गया कि निरीक्षण का उद्देश्य लाभार्थियों को निर्धारित पोषाहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। दी गई जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण की स्थिति का जायजा लिया और वितरण पंजी का लाभार्थियों के साथ मिलान किया। साथ ही, फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार की प्रक्रिया की भी जांच की गई। बताया गया कि अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभार्थियों को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जांच पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। संबंधित सेविका और सहायिका को पोषाहार वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में टीएचआर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित पोषण संबंधी योजनाओं की नियमित निगरानी और निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुगमता और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News