Gorakhpur News: छात्रसंघ चौराहे पर बनेगा ‘छात्र ज्योति स्तंभ’ – Hindustan

Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। छात्रसंघ चौराहे का जल्द ही नया स्वरूप नजर आएगा। यहां ‘छात्र ज्योति स्तंभ’ की थीम पर गोलाकार ओपन पवेलियन विकसित होगा। इसके केंद्र में स्वामी विवेकानंद की कांस्य फिनिश प्रतिमा स्थापित होगी। चार स्तंभों पर ओम के चिन्ह और गोलाकार छत पर स्वामी विवेकानंद के प्रेरक संदेश अंकित होंगे। प्रस्तावित डिजाइन में चौराहे को महानगर के छात्र आंदोलन, युवा चेतना और बौद्धिक पहचान के प्रतीक के रूप में विकसित किया जाएगा।
चौराहे के मध्य बने आइलैंड पर गोलाकार पवेलियन तैयार होगा। इसके चारों ओर सजावटी स्तंभ होंगे, जिन पर सीएनसी कट जाली पैनल लगेंगे। ऊपर बड़े रोशन रिंग पर स्वामी विवेकानंद का प्रेरक संदेश हिंदी में अंकित रहेगा। छत पर कमल की जाली का रेडियल पैटर्न और स्तंभों पर ओम के प्रतीक इसकी खास पहचान होंगे। रात में गोलाकार रिंग, स्तंभ और प्रतिमा पर वार्म गोल्ड एलईडी रोशनी से आकर्षक दृश्य तैयार करेगा। प्रतिमा को गहरे रंग के पत्थर के पेडेस्टल पर स्थापित किया जाएगा। पेडेस्टल के आधार पर कमल की आकृति और प्रतिमा के साथ स्वामी विवेकानंद का नाम एवं जन्म-मृत्यु वर्ष अंकित होंगे। रिंग के ऊपरी हिस्से में ‘ट्री ऑफ लाइफ’ का सीएनसी पैनल भी प्रस्तावित है। पूरे आइलैंड के चारों ओर सजावटी एमएस railings और बोलार्ड लगाए जाएंगे।
57.19 लाख रुपये होंगे खर्च
मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि परियोजना के प्रस्तावित कार्यों में पवेलियन की नींव, पेडेस्टल, लैंडस्केपिंग, फूल-पौधों की क्यारियां, पाथवे, ड्रेनेज, बिजली वायरिंग, अर्थिंग, इलेक्ट्रिकल पैनल और साइट फिनिशिंग शामिल हैं। इसके लिए 57 लाख 19 हजार 828 रुपये का प्रावधान है। चौराहे के दोनों ओर 50-50 मीटर के थीमैटिक डिवाइडर विकसित होंगे।
छात्रसंघ चौराहे को छात्र आंदोलनों की विरासत और नागरिक आवाज के प्रमुख केंद्र के रूप में दर्शाया जाएगा। यहां सार्वजनिक सभाओं, मार्च और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की परिकल्पना होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News