एसयूवी के बढ़ते क्रेज की वजह से भारतीय मार्केट में सेडान कारों की मांग थोड़ी कम जरूर हुई है। हालांकि, आराम और राइड क्वालिटी के मामले में आज भी इनका कोई मुकाबला नहीं है। जो लोग सड़कों पर मखमली सफर और बेहतरीन हैंडलिंग पसंद करते हैं, उनके लिए सेडान हमेशा पहली पसंद बनी रहती है। ऑटोमेकर्स भी इस बात को अच्छे से समझते हैं। इसलिए गिरती बिक्री के बावजूद वे अपनी पॉपुलर सेडान कारों को नए अवतार में पेश कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग सेडान कारों के बारे में विस्तार से।
टाटा मोटर्स अपनी इस कॉम्पैक्ट सेडान को नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ उतारने की तैयारी कर रही है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, स्लीक हेडलैम्प्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैम्प्स जैसे बड़े कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। गाड़ी में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए सीएनजी का भी ऑप्शन मौजूद रहेगा।
₹ 5.49 – 8.83 लाख
₹ 7.48 – 10 लाख
₹ 49.99 लाख
₹ 12.49 – 13.75 लाख
₹ 40 – 45 लाख
पेट्रोल मॉडल के साथ-साथ टाटा अपनी इस पॉपुलर इलेक्ट्रिक सेडान का भी नया वर्जन लॉन्च करने जा रही है। नई टिगोर ईवी में रिवाइज्ड हेडलैम्प्स, नया बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक देंगे। केबिन के अंदर नए फीचर्स के साथ अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह कार अपनी पुरानी बैटरी पैक और शानदार रेंज को बरकरार रखेगी, जिससे शहर में रोज आने-जाने वालों को बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।
स्कोडा की यह मिड-साइज सेडान अब ज्यादा प्रीमियम और फीचर्स से भरपूर होकर आ रही है। इसके एक्सटीरियर में नया फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे काफी एग्रेसिव लुक देते हैं। कार के अंदर रियर-सीट मसाज, 10.24-इंच का डिजिटल डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी देखने को मिलेगा।
स्लाविया की राह पर चलते हुए फॉक्सवैगन भी अपनी वर्टस को नए अवतार में पेश करने वाली है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में कनेक्टेड एलईडी बार और एलिमिनेटेड VW लोगो जैसे नए डिजाइन एलिमेंट्स मिलने वाले हैं, जो इसे सड़कों पर अलग पहचान देंगे। कार में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि परफॉर्मेंस लवर्स के लिए 1.5-लीटर टीएसआई इंजन और डीएसजी गियरबॉक्स का ऑप्शन बरकरार रहेगा।
रफ्तार और स्पॉटी लुक के शौकीनों के लिए स्कोडा अपनी इस पावरफुल सेडान का नया बैच भारत ला रही है। इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स बेची जाएंगी। इसमें 13-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, 12-स्पीकर का कैंटन साउंड सिस्टम और जेस्चर-कंट्रोल्ड टेलगेट जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। कार में 2.0-लीटर का दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 265bhp की पावर जनरेट करता है और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आता है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Tata Tigor facelift शीघ्र लॉन्च होगी मात्र ₹7,200/महीना से शुरू
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play