Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। छुट्टी के दिन परिषदीय स्कूल में घुसकर निष्प्रयोज्य मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने बीईओ के तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिक्षा विभाग ने इसे विद्यालय को बदनाम करने की कोशिश बताया है। रविवार देर रात दी गई तहरीर में बीईओ ने शिकायत किया है कि 16 अगस्त रविवार को अवकाश के दिन प्रा.वि. डमरभिस्वा स्कूल का ताला बन्द था। बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए ही विद्यालय की चहारदीवारी को फांद कर एक युवक अनाधिकृत रुप से विद्यालय परीसर में घुसकर पूर्व से निषप्रयोज्य भवन का जिसका नियमानुसार पूर्व में ही नीलामी कर ध्वस्तीकरण करा दिया गया था।
ध्वस्तीकरण का कुछ मलवा विद्यालय प्रांगण के कोने पर पड़ा हुआ था, जिसको हटाने की कार्रवाई विद्यालय द्वारा गतिमान थी, जो अब पूरी तरह से हटा लिया गया है। इसी मलबे का विभाग की छवि धूमिल करने की नियत से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से मिथ्या दुष्प्रचारित किया गया। जबकि विद्यालय कायाकल्प योजना के अन्तर्गत संतृप्त है। वीडियो बना कर विद्यालय व शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में बीईओ विनयशील मिश्र के तहरीर पर पुलिस ने रजत सिंह पुत्र व पता अज्ञात के नाम पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play