Haldwani News: हम लड़ते रैयां भुलू, हम लड़ते रुंला – Hindustan

Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जनकवि और आंदोलनकारी गिर्दा की 16वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उत्तराखंड को लेकर गिर्दा के सपनों, उनके गीतों और जन-आंदोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा उनके जनगीत गाकर उन्हें याद किया। ‘क्रिएटिव उत्तराखंड म्योर पहाड़’ व ‘समय साक्ष्य’ द्वारा एफटीआई में गिर्दा की स्मृति में गिर्दा के सपनों का उत्तराखंड कैस होलो विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन शाह, वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता चारू तिवारी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक भट्ट ने गिर्दा से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। वक्ताओं ने कहा कि ‘नशा नहीं रोजगार दो’, पंतनगर का मजदूर आंदोलन हो या पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण का आंदोलन, जनता से जुड़े हर मुद्दे पर गिर्दा ने न केवल सक्रिय भागीदारी की, बल्कि अपने गीतों से लोगों को आंदोलनों से जुड़ने की प्रेरणा भी दी。

गोष्ठी में उन मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई जिनके लिए गिर्दा ने जीवनभर संघर्ष किया और जो आज भी उत्तराखंड के समक्ष चुनौतियां बने हुए हैं। कार्यक्रम में प्रमोद शाह, यतीश पंत, बच्ची सिंह बिष्ट और बसंती बिष्ट ने भी गिर्दा के व्यक्तित्व पर विचार रखे। प्रथम सत्र का संचालन सुनीता भास्कर और द्वितीय सत्र का संचालन अमृता ने किया। बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की टीम ने बताया कि वे अपने गांव में घर-घर जाकर गिर्दा के जनगीत गाकर लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं।

विचार गोष्ठी के दौरान रानीखेत (चौखुटिया) निवासी शिक्षिका दीपा तिवारी द्वारा लिखित गिर्दा की जीवनी ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर लेखिका ने गिर्दा से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा कीं और पुस्तक के प्रमुख अंश पढ़कर सुनाए।

एफटीआई सभागार के परिसर में प्रगतिशील विचारधारा, उत्तराखंड के इतिहास और जन-आंदोलनों से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसके साथ ही गिर्दा की प्रसिद्ध कविताओं व गीतों के पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए, जिनमें उपस्थित लोगों ने विशेष रुचि दिखाई।

कार्यक्रम में दयाल पांडे, हिमांशु पाठक, समय साक्ष्य प्रकाशन से रानू बिष्ट व प्रवीण भट्ट, भगवती पनेरू, लक्ष्मी भट्ट, दिवा भट्ट, बीना तिवारी, प्रयाग जोशी, प्रभात उप्रेती, संजीव भगत और प्रदीप पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News