Hardoi News: ट्रेन से उतरते समय तीन घायल, इलाज जारी – Hindustan

Hardoi News: संडीला, हरदोई संवाददाता। हरदोई जिले में संडीला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर बरेली-बनारस ट्रेन से उतरते समय एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हुई हैं, जबकि उनके पति और चार वर्षीय बेटे को मामूली चोटें आई हैं। मल्लावा के करियनपूरवा निवासी मुलायम अपनी पत्नी बबली और चार वर्षीय पुत्र के साथ काशी-अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। वे बरेली-बनारस ट्रेन से वापस लौट रहे थे। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से उतरते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में पत्नी बबली गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पति मुलायम और उनके बेटे को हल्की चोटें आईं।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News