हरिद्वार, संवाददाता। रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तीन दिवसीय धरना स्थगित हो गया। किसान अपनी कई मांगों और वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना दे रहे थे। उनका आरोप है कि सरकार सिर्फ आश्वासन के भरोसे चल रही है। इस दौरान किसानों ने सात सूत्रीय ज्ञापन एडीएम वैभव गुप्ता को सौंपा।गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे। बार₹-बार अपनी मांगों के लिए किसानों को धरना देना पड़ता है। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण किसानों को सड़क पर आंदोलन करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि गन्ने का दाम 800 रुपये क्विंटल किया जाए। जब चीनी के दाम बढ़ सकते हैं तो गन्ने के दाम भी बढ़ने चाहिए। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष आकाश ने कहा कि जब स्मार्ट मीटर का किसान विरोध कर रहे हैं तो सरकार जबरदस्ती लगाने पर किसलिए दबाव बना रही है। कहा कि पटवारियों को गांव में सप्ताह में तीन दिन बैठने के आदेश दिए जाएं। ट्यूबवेल का बिल अन्य प्रदेशों की तरह फ्री किया जाए। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल महासचिव प्रदीप चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष पंकज चौधरी, तहसील अध्यक्ष अभिजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र, हरविंदर सिंह, लव कुमार, चौधरी देवपाल, राकेश तोमर, मोनू चौधरी, सतीश कुमार, संजय चौहान, वेदपाल पँवार, उदय त्यागी, रवि कुमार आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play