ओडिशा के पास समंदर में डूबा कार्गो जहाज़, 24 लोग थे सवार, दो बचाए गए, बाकी लापता – BBC

इमेज स्रोत, Costfoto/NurPhoto via Getty Images
बंगाल की खाड़ी में शनिवार को पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज 'ओसियन विनर' डूब गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह हादसा ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील (444 किलोमीटर) दूर हुआ.
जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे. जिनमें 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेश का नागरिक शामिल है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दो लोगों को बचा लिया गया है जबकि बाकी लापता हैं.
अधिकारियों ने बताया कि जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था.
हादसे के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड का इस जहाज़ से संपर्क टूट गया.
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.
इमेज स्रोत, CFOTO/Future Publishing via Getty Images
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के हवाले से बताया कि जहाज़ की तलाश और बचाव अभियान के लिए श्री विजयपुरम (पहले पोर्ट ब्लेयर के नाम से जाना जाता था) से दो जहाज़ रवाना किए गए हैं.
समाप्त
कोस्ट गार्ड ने अब तक लाइफ़ राफ़्ट में सवार दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया है. बाकी क्रू सदस्यों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
न्यूज़ एजेंसी ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि यह जहाज़ ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था.
जहाज़ पारादीप पोर्ट से गुरुवार को निकला था और अब क़रीब 240 नॉटिकल मील (444 किलोमीटर) दूर समुद्र में डूबा है. फ़िलहाल जहाज़ के डूबने की वजह का पता नहीं चल सका है.
पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के डिप्टी कंजरवेटर कैप्टन अलेखा चरण साहू ने क्रू सदस्यों की सलामती की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि वह जहाज़ पर सवार लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और सब सही होने की उम्मीद है.
देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
मरीन ट्रैफ़िक की वेबसाइट पर जहाज़ को अब भी 'आउट ऑफ़ रेंज' दिखाया हुआ है. इस पर बताया गया है कि जहाज़ को 1 दिन और 10 घंटे पहले रिपोर्ट किया गया, तब यह बंगाल की खाड़ी में था.
मरीन ट्रैफ़िक के अनुसार, जहाज़ की लंबाई करीब 225 मीटर और चौड़ाई 32 मीटर है. इसकी क्षमता करीब 72,928 टन है.
डिजिटल मैरीटाइम लोजिस्टिक प्लेटफ़ॉर्म रिंडा के मुताबिक़, 1998 में बना यह बल्क कैरियर जहाज़ थोक सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
ओसियन विनर के सामान ले जाने की क्षमता 72,928 मीट्रिक टन है. जहाज़ का कुल ग्रॉस टनेज 39,755 टन है. इसे ब्यूरो वेरिटास ने प्रणामित किया है, जो जहाजों की सुरक्षा और तकनीकी मानकों की जांच करने वाली प्रमुख संस्थाओं में शामिल है.
हाल के समय में यह जहाज सिंगापुर स्ट्रेट, दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के समुद्री इलाकों में देखा गया है.
रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले 36 महीनों में ओसियन विनर की की 67 बार पोर्ट स्टेट कंट्रोल जांच हुई. इनमें से 3 बार जहाज़ को हिरासत में लिया गया. इस तरह की जांच में जहाज़ की सुरक्षा, उसके संचालन और समुद्री नियमों के पालन की जांच की जाती है.
ओसियन विनर फिलहाल पनामा के झंडे के तहत काम कर रहा है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
शॉर्ट वीडियो का अंत
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News