Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी ने चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान झपटकर भागने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास यात्रियों का चोरी हुआ सामान, जेवर भी बरामद हुआ है। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर के अनुसार, जनपद के साथ ही सुलतानपुर में रेलवे अपराध से संबंधित चार वारदातों में अमेठी के देवी पाटन मंदिर के पास रहने वाले कृष्णा डोम की तलाश चल रही थी। आरोपी को अमेठी स्टेशन के पास दरोगा किशन कुमार, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार पटेल, आशीष तिवारी, सिपाही अनिल दक्ष ने पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बीते 19 अगस्त को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सवार नताषा निशाद की बैग झपटकर आरोपी अमेठी स्टेशन के पास भाग निकला था।
आरोपी ने महिला यात्री की गले से सोने की चेन भी झपटी थी। महिला यात्री की बैग में डेढ़ लाख रुपये का एक अन्य जेवर, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान था। आरोपी कई माह से पहले ही रेलवे अपराध के मुकदमे में फरार चल रहा था। आरोपी की निशानदेही के बाद टीम ने महिला यात्री का चोरी हुआ सभी सामान, जेवर बैग सहित बरामद किया गया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play