Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। बारिश के बाद चेतरा गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीण अभय सिंह, आशीष तिवारी, रवि तिवारी, विजय त्रिपाठी, शिव सिंगार सिंह और रामू वर्मा ने बताया कि बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के कारण रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से समस्या हर बारिश में गंभीर हो जाती है। सड़क किनारे घूर लगाए जाने और सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क से अतिक्रमण हटवाने, नाली की सफाई कराने तथा बारिश के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है。
पयागपुर नगर पंचायत में जलभराव की समस्या दूर नहीं हो सकी है। भूपगंज बाजार, नई बस्ती बगिया, कोट बाजार और बस स्टॉप के लगभग सभी वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भूपगंज में पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। वहीं बस स्टॉप पयागपुर के आसपास के मोहल्लों में पानी की निकासी के लिए जेसीबी से पुलिया और वैकल्पिक नालियां बनाई जा रही हैं। इसके बावजूद समस्या कम नहीं हो सकी है।
नगर के मुख्य मार्ग के बायीं ओर स्थित नानपारा देहाती निवासियों को सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही है। इंडियन पेट्रोल पंप के सामने से नानपारा देहाती जाने वाली सड़क पर जगदेश्वरी मंदिर के साथ दो इंटर कालेज स्थापित है। जिम्मेदारों की ओर से ध्यान न देने से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहा है कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से हल्की सी ही बारिश में जलभराव हो जाता है। कीचड़ व गंदे पानी में होकर श्रद्धालु जगदेश्वरी मंदिर व छात्र जेपी गर्ल्स इंटर कालेज व सरस्वती विद्या मंदिर जाने को मजबूर है। सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है। अधिवक्ता आरपीएन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान सहित तहसील प्रसाशन को पत्र दिया गया, लेकिन हर बार आश्वासन मिला। विवेक कुमार राजेश विनोद मुकेश अमित कुमार आदि ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play