Kal Ka Mausam 24 August: मानसून का रौद्र रूप! दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश, पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम – India.com

देश की राजधानी में कल भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. (Photo from IANS)
कल का मौसम: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 22 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और पूर्वी भारत में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाएं भी मौसम को और बिगाड़ सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं देशभर में कल यानी सोमवार (24 अगस्त) को मौसम कैसा रहेगा.
देश की राजधानी में कल भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. इस दौरान, हवा की रफ्तार 50-60 KM प्रति घंटे तक रह सकती है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है.
वहीं यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी है.
बिहार के गोपालगंज, पटना, गया, चंपारण, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 24-25 अगस्त को हजारीबाग, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, रांची समेत कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट है.
पंजाब की बात करें तो अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, फरीदकोट, होशियारपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिन तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान के जयपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर समेत कई जिलों में भी आंधी और भारी बारिश की संभावना है.
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी, मंदसौर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल में मालदा, हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, कूचबिहार, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, ऊना, किन्नौर, सोलन, मनाली और लाहौल-स्पीति में भी बारिश-आंधी का खतरा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी कई जिलों में भारी बारिश और 70-75 KM की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल खबरें लिखने का भी अनुभव है. उन्होंने IMS Ghaziabad से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा. अपने 4 साल के मीड … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News