Sitamarhi News: सीतामढ़ी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार देर रात करीब 10 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान मंत्री मरीजों और उनके परिजनों के सवालों से भी घिरे रहे तथा उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जांच के दौरान मंत्री सबसे पहले आईसीयू पहुंचे, जहां डॉक्टर सहित कई कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक के देर से पहुंचने पर भी मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई। वहीं डॉक्टरों के रोस्टर मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जतायी।
प्रसव कक्ष के निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। वहां मरीजों की गोपनीयता के लिए पर्दे की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से सवाल पूछते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, दवाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। कई परिजनों ने डॉक्टरों की अनुपलब्धता, सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं की शिकायत की। एंबुलेंस सेवा व उसमें ऑक्सीजन की अनुपलब्धता की भी शिकायत की गयी।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कमियों को जल्द दूर करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play