Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर 26 अगस्त को जुलूस-ए-मीलाद निकाला जाएगा। जुलूस सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नूरी मस्जिद से रवाना होगा। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी साहब हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना करेंगे। हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी मुख्य अतिथि होंगे।होटल पैराडाइज में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला निगरां हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी ने बताया कि जुलूस रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद के पास मीरज लान में कदम-ए-रसूल और अन्य तबर्रुकात की जियारत कराई जाएगी। जश्न-ए-ईद मिलाद का सिलसिला भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जुलूस पारंपरिक मार्गों से होते हुए मोहल्ला अंटा स्थित कटहल वाली मस्जिद पहुंचेगा, जहां सामूहिक दुआ की जाएगी।
जुलूस में शामिल लोगों से अदब व एहतराम बनाए रखने और राहगीरों, यात्रियों व मरीजों को रास्ता देने की अपील की गई। अत्तारी ने फलों, बिस्कुट और खाने की सामग्री सड़क पर नहीं फेंकने तथा जरूरतमंदों में बांटने की अपील की। सुरक्षा के लिए वालंटियर तैनात रहेंगे। डीजे म्यूजिक और बड़े वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रेसवार्ता में नाजिम अत्तारी, सरताज अत्तारी और रिजवान अत्तारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play