पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी पटना द्वारा थर्ड एवं फिफ्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम में मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रामबाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। थर्ड सेमेस्टर में कम्प्यूटर साईसं इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की मेहर अंजुम ने 7.68 एसजीपीए के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लकी कुमार ने 7.60 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कम्प्यूटर साईसं इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मनीष कुमार ने 7.52 एसजीपीए के साथ कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार थर्ड सेमेस्टर में कम्प्यूटर साईसं इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मेहर हसन ने शानदार 8.96 एसजीपीए के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की पुष्पलता कुमारी ने 8.57 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा अफशान जबी ने 8.38 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का नाम रोशन किया है। संस्थान के प्रिन्सिपल डॉ. साकिब शकील ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play