यूपी में देर रात बड़ा फेरबदल: 17 IAS के तबादले, आंजनेय सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन – Aaj Tak News

Feedback
किसी अफसर का एक-दो साल का कार्यकाल खत्म होता है, तो वह सामान्य तबादला होता है. लेकिन जब किसी अधिकारी की तैनाती साल-दर-साल बढ़ती रहे, सात बार एक्सटेंशन मिले और आठवीं बार बात आगे न बढ़े, तो मामला थोड़ा अलग हो जाता है. उत्तर प्रदेश में देर रात हुए 17 IAS अधिकारियों के तबादलों में आंजनेय कुमार सिंह की विदाई इसी वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है. मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय सिंह अब अपने मूल कैडर लौटेंगे. उनकी जगह अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद भेजा गया है.
आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के अधिकारी हैं. रामपुर के जिलाधिकारी रहते उनका नाम पहली बार बड़े स्तर पर चर्चा में आया. उस समय आजम खान से जुड़े मामलों में प्रशासन ने कई कार्रवाई की थीं. जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन का मामला हो या चुनावी नियमों से जुड़े विवाद, इन घटनाओं के बीच आंजनेय सिंह लगातार खबरों में रहे.
फिर उनका तबादला हुआ, जिम्मेदारियां बदलीं, लेकिन उत्तर प्रदेश से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News