भारतीय डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों के लिए भाईयों तक सुरक्षित राखी पहुंचाने के लिये वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराये जा रहे हैं। डाक विभाग ने लिफाफा की कीमत 10 रुपये रखी है। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुये डाक विभाग ने विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे तैयार कराये हैं, जिससे देश ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले भाईयों तक भी राखी पूरी तरह सुरक्षित पहुंच सके। ये विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे मुख्य डाकघर के अलावा 324 शाखा एवं उप डाकघरों में मात्र 10 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं। यहां से कोई भी वाटरप्रूफ लिफाफा खरीदकर राखी पोस्ट कर सकता है। बारिश और नमी से सुरक्षा
बारिश के दिनों में सामान्य लिफाफों के भीगने या फटने से राखी खराब होने का खतरा रहता है, लेकिन इन वाटरप्रूफ लिफाफों के इस्तेमाल से राखी पूरी तरह सुरक्षित और सूखी बनी रहती है।
इन आकर्षक लिफाफों पर रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश और चित्र भी छपे हैं। डाक विभाग द्वारा इनकी अलग से छंटाई करके प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी की जाती है जिससे वे समय पर पहुंच सकें।
रक्षाबंधन के पर्व के चलते रविवार को अवकाश के दिन भी सभी डाकघर खुलेंगे और यहां से राखियां पोस्ट की जा सकेंगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play