Jamshedpur News: जमशेदपुर। नारी शक्ति संस्था की ओर से बिष्टूपुर चैंबर भवन में सावन महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक मंगल कालिंदी, समाजसेवी प्रकाश मुखर्जी, शुभंकर चटर्जी, समाजसेवी पूरबी घोष एवं शिक्षाविद् सुष्मिता सोम खां बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। संस्था की प्रमुख अपर्णा गुहा के नेतृत्व में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद श्वेता कुमारी, प्रियंका भट्टाचार्य, रत्ना पात्रा, दीपिका दास, रूपा सरकार, रिया डे, बेबी बिस्वास, पूर्णिमा माझी, रंजना डे, चंदना भकत, सुजाता कर्मकार, शुक्ला बनर्जी एवं जयश्री कर्मकार ने मनमोहक नृत्य और रैंप वॉक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही।
इसमें कैटवॉक, नृत्य और सोलह श्रृंगार की विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक के रूप में मिसेज इंडिया विजेता आशिमा कुमार, अविष्का चांद और सुदीप्ता बरुआ उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में प्रियंका भट्टाचार्य ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया, जबकि रत्ना पात्रा और जयश्री कर्मकार उपविजेता रहीं। सोलह श्रृंगार के लिए बीणा नाग और पायल नंदी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजा बरुआ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुजाता भौमिक ने दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play