Duleep Trophy 2026 LIVE: बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई में दलीप ट्रॉफी 2026 के दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों का आज दूसरा दिन है। ईस्ट जोन और नोर्थ ईस्ट जोन के बीच एक मुकाबला जारी है, जबकि नोर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच एक अन्य मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ पर निगाहें होंगी, जो वेस्ट जोन की टीम के कप्तान हैं। पहले दिन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के अलावा पृथ्वी शॉ जैसे सितारे मैदान पर थे, लेकिन कोई खास कमाल नहीं दिखा सका।
नोर्थ ईस्ट जोन की टीम के कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और पहले दिन 80 ओवर फेंके, जिसमें 6 विकेट उन्हें मिले और ईस्ट जोन ने 355 रन बना दिए। वैभव सूर्यवंशी और कप्तान ईशान किशन का बल्ला नहीं चला, लेकिन सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों की पारी खेली, जबकि शाहबाज अहमद शतक बनाकर नाबाद हैं। 55 रन कुमार कुशाग्र के बल्ले से भी आए।
वहीं, दूसरे मैच में नोर्थ जोन की टीम के कप्तान कन्हैया वाधवान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पूरी टीम 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यश धुल, आयुष बदोनी और आयुष डोसेजा जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। अंशुल कंबोज ने 60 रन बनाए, जबकि 51 रन आयुष बदोनी के बल्ले से आए। 42 रन आयुष डोसेजा ने बनाए। तनुष कोटियान और तुषार देशपांडे ने वेस्ट जोन के लिए 4-4 विकेट निकाले।
वेस्ट जोन टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है और दिन का खेल खत्म होने तक 10 ओवर में 2 विकेट भी टीम ने खो दिए और रन 31 ही बनाए हैं। पृथ्वी सॉ 22 और हार्विक देसाई 3 रन बनाकर आउट हुए। मुशीर खान और शिवालिक शर्मा नाबाद हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी के लिए अभी आना है।
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play