Indian Shows & Films in Pakistan: ऑपरेशन सफ़ेद सागर से मैं वापस आऊंगा तक, पाकिस्तान में इन शो और फिल्मों – India.com

Edited by: Shilpi Singh | Updated: Aug 24, 2026, 10:10 AM
अगस्त 2026 में पाकिस्तान के नेटफ्लिक्स (Netflix Pakistan) पर भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज का काफी दबदबा देखा जा रहा है। टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में रोमांस, ड्रामा और मिलिट्री थीम वाले भारतीय कंटेंट शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं भारत के कौन से शो और फिल्मों पाकिस्तान के लोग जमकर देख रहे हैं और उन्हें बेहद पसंद आ रही है.
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म विभाजन के बैकड्रॉप पर आधारित भावनात्मक प्रेम कहानी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना मुख्य भूमिका में हैं. फिल्‍म का सबसे खास आकर्षण है नसीरूद्दीन शाह का अभिनय. यह फिल्‍म उनके करियर की सबसे शानदार फिल्‍मों में शामिल होगी. इरशाद कामिल के लिखे गीत को संगीतकार ए आर रहमान ने अपनी धुनों से संवारा है
1999 के कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना के मिशन पर आधारित यह मिलिट्री ड्रामा सीरीज पाकिस्तान में काफी देखी जा रही है. इसमें सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिकाओं में हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल जो कुछ राजनेतिक गतिविधियां हुई थी, इसे फिल्म में पूरी तरह से दिखाया गया है.
'मुसाफिर कैफे' प्रसिद्ध लेखक दिव्य प्रकाश दुबे का चर्चित हिंदी उपन्यास है, जिस पर बनी रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज जुलाई 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसमें मुख्य भूमिका विक्रांत मैसी ने निभाई है और इसे भी पाकिस्तान में जमकर देखा जा रहा है.
भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इसे निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की जोड़ी ने बनाया है. आपको बता दें पाकिस्तान में इस हॉरर कॉमेडी को लोग खासा पसंद कर रहे हैं और ये भी टॉप फिल्मों में जमकर ट्रेंड कर रही है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में शीर्ष स्थानों पर बनी हुई है. बता दें हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई है और भारत के साथ ही लोग पाकिस्तान में भी इसे पसंद कर रहे हैं.
यह एक्शन-ड्रामा फिल्म भी पिछले कुछ हफ्तों से टॉप 10 लिस्ट में बनी हुई है. नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​की नई कोर्टरूम ड्रामा है. सनी देओल और अक्षय खन्ना इसमें मुख्य किरदार में हैं औऱ दोनों को 29 साल बाद साथ में देखा गया है. कोर्टरूम ड्रामा औक क्राइम थ्रीलर को पाकिस्तान में जमकर सराहा जा रहा है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News