Feedback
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई है… बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट-ग्वीन-रसियादेव मोटरमार्ग पर अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा… भारी मलबे और चट्टानों के सड़क पर आने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों तरफ से आवाजाही ठप हो गई… भूस्खलन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से लगातार मलबा और चट्टानें नीचे गिरती दिखाई दे रही हैं… गनीमत रही कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ, उस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया…
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू