ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, एमएस धोनी का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त; नंबर-1 बनने के करीब – Hindustan

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोमवार को मैच के दूसरे अर्धशतक जमाया। उन्होंने 81 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से पचासा कंप्लीट किया। यह उनका टेस्ट में 21वां अर्धशतक है। वह अब भी क्रीज पर टिके हैं। पंत ने अर्धशतकीय पारी के दौरान एक नया इतिहास रच डाला। वह टेस्ट क्रिकेट में घर के बाहर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। वह अवे/न्यूट्रल टेस्ट में अब तक 2515 रन बना चुके हैं। पंत ने पूर्व दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में विदेशी धरती पर कुल 2496 रन बटोरे।

28 वर्षीय पंत अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर्स की ओवरऑल लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर (2514) को पछाड़ा। पंत से आगे सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने घर के बाहर 2634 टेस्ट रन बनाए। वहीं, पंत ने टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वालों की लिस्ट में गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। पंत 52 टेस्ट में 101 सिक्स के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट में 100 सिक्स उड़ाए। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (107 सिक्स) दूसरे नंबर पर हैं जबकि इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (138 सिक्स) शीर्ष पर काबिज हैं।

2515- ऋषभ पंत

2496 – एमएस धोनी

1209 – फारुख इंजीनियर

1109 – सैयद किरमानी

901 – किरण मोरे

2634 – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

2515 – ऋषभ पंत (भारत)

2514 – मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका)

2496 – एमएस धोनी (भारत)

2198 – एलन नॉट (इंग्लैंड)

2142 – एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News