Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जाख-रावलगांव-राड़ीखूटी-दुबौला बैंड मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क की खराब स्थिति से आए दिन आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रावलगांव में सामाजिक सरोकारों से जुडे शिव सिंह सुगड़ा और ग्राम प्रधान योगेश चंद्र भट्ट ने लोनिवि को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। बताया कि मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2011-12 में किया गया था, लेकिन वर्तमान तक मार्ग पर पूरी तरह यातायात सुचारू नहीं हो पाया है। इस सड़क से 24 से अधिक गांवों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रकाश भट्ट, पंकज भट्ट, दिनेश भट्ट मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play