19 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर का जलवा, जर्मन खिलाड़ी को हरा जीता खिताब – Aaj Tak News

Feedback
भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कनिजा ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. 19 वर्षीय प्रणेश ने निर्णायक नौवें और अंतिम दौर में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को सफेद मोहरों से मात देकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.
प्रणेश ने टूर्नामेंट के आखिरी दौर में बेहतरीन खेल दिखाया और जीत के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया. 2673 रेटिंग वाले प्रणेश मौजूदा FIDE विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर हैं.
Meet the new Indian Chess Champion!! Pranesh M.

Huge Congratulations! 🇮🇳♟️ to Indian Grandmaster Pranesh M on his brilliant victory at the prestigious Kanizsa Open 2026 in Nagykanizsa, Hungary!

​After a thrilling 9th round, Pranesh secured the top spot in one of Central… pic.twitter.com/qHDY74ucDR
प्रणेश की इस उपलब्धि पर हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने भी उन्हें बधाई दी. दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘प्रणेश को बहुत-बहुत बधाई. वैश्विक मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखकर हमें बेहद गर्व हो रहा है. हंगरी भारतीय शतरंज के लिए एक बेहतरीन मंच बना हुआ है.’
प्रणेश की यह जीत अंतरराष्ट्रीय शतरंज में भारतीय युवाओं के बढ़ते दबदबे की एक और मिसाल है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News