Hardoi News: कूड़े के साथ मृत गोवंश ले जाने का वीडियो वायरल, जांच की मांग – Hindustan

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में कचरे के साथ मृत गोवंश का शव ले जाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में कचरे के साथ मृत पशु का शव दिखाई दे रहा है। आरोप लग रहे हैं कि नगर पालिका की गाड़ियों का इस्तेमाल कूड़ा उठाने के लिए किया जाता है।
ऐसे में उसी वाहन में मृत पशु का शव ले जाना गंभीर लापरवाही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और गोवंश संरक्षण से जुड़े संगठनों ने नगर पालिका अधिकारियों से मामले में जवाब मांगा है। लोगों का कहना है कि मृत गोवंश के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। नियमों की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भवष्यि में ऐसी घटना दोबारा न हो। हालांकि, वायरल वीडियो किस स्थान और किस समय और किस नगर पालिका क्षेत्र का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है। मामले की छानबीन कराएंगे। कर्मचारियों को नियमानुसार मृतक गो वंश के शव को ले जाकर निस्तारण करने के निर्देश हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News