रजौन के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब: जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी कतार, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर – Dainik Bhaskar

बांका जिले के रजौन प्रखंड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 अगस्त को सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही छोटे-बड़े शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर
सुबह से ही ज्येष्ठगौरनाथ धाम, धनकुंडनाथ, लबोखरनाथ, राजवनेश्वरनाथ धाम (रजौन थाना मार्ग), भूतेश्वरनाथ धाम चकसपिया, जयेश्वरनाथ उपरामा और ओड़हारा के नवग्रह मंदिर जैसे प्रसिद्ध शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। इसके अतिरिक्त, पुनसिया बाजार के दुःखहरणनाथ, नवटोलिया के गोपेश्वरनाथ, रामपुर के नंदीश्वरनाथ, सिंहनान के मनमौजीनाथ, रूपसा के रूपेश्वरनाथ, भदवा के भदेश्वरनाथ, डरपा के भयहरणनाथ, महादा के महादेश्वरनाथ और कुटिया के बद्रीनारायण धाम सहित खैरा, खरवा, खिड्डी, पड़घड़ी, झा टोला झिकटा, आसमानीचक, पीपराडीह, बामदेव, तिलकपुर, सोहली, चैनपुर, किशनपुर, महादेवपुर, बनगांव, मोहना, बलथारा, महागामा और विष्णुपुर के ग्रामीण शिवालयों में भी दोपहर तक मेले जैसा माहौल रहा।
कतार में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे भक्त
अंतिम सोमवारी पर विशेषकर महिलाओं, युवतियों और युवा कांवरियों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। भक्तगण गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री हाथों में लिए अनुशासित कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। उन्होंने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिवार के सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
अंतिम सोमवारी पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए, मंदिर प्रबंध समितियों के कार्यकर्ता और स्थानीय पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं के सुलभ और सुरक्षित जलार्पण के लिए मुस्तैद रहे। प्रमुख धामों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। समिति के सदस्यों ने लगातार माइकिंग के माध्यम से कतार प्रबंधन, शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहयोग किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News