कौन हैं Kaziah Liz Mejo जिसके सर पर सजा Miss Universe India 2026 का ताज? जानें भारत में किस-किस ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया – nedricknews.com

NEDRICK NEWS
NEDRICK NEWS
Home » मनोरंजन » कौन हैं Kaziah Liz Mejo जिसके सर पर सजा Miss Universe India 2026 का ताज? जानें भारत में किस-किस ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया
Kaziah Liz Mejo Miss Universe India 2026: सिर्फ 19 साल की उम्र, कानून की पढ़ाई और अब सर पर सजी मिस यूनिवर्स इंडिया की खूबसूरत साख! गुलाबी नगरी जयपुर में कल रात ब्यूटी पेजेंट का एक नया और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया। केरल की केजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने देशभर की 52 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है!
वह यह मुकाम हासिल करने वाली केरल की पहली बेटी हैं। इस खास शाम को जज करने के लिए खुद पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली जैसी पेजेंट आइकॉन जूरी पैनल में मौजूद थीं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे इस युवा छात्रा ने इतिहास रचा और क्यों अब नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाले ग्लोबल स्टेज के लिए इनसे पूरे देश की उम्मीदें जुड़ गई हैं!
और पढ़ें: Amrapali Dubey के सामने खुला Nirahua का पुराना राज! Pakhi Hegde ने सरेआम कही ये बात!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि केजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 52 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया है। वह केरल के मवेलिक्कारा की रहने वाली हैं और यह खिताब जीतने वाली केरल की पहली बेटी हैं। वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और महज 19 साल की उम्र में यह खिताब जीता।
पढ़ाई और मॉडलिंग के साथ-साथ वह पिछले 12 वर्षों से प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं। वह गाना गाती हैं, ड्रम और वॉयलिन भी बजाती हैं। उन्होंने मलयालम फिल्म ‘शायलॉक’ (Shylock) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत भी की है। वह मिस टीन दिवा 2024 और मिस यूनिवर्स केरल 2026 की विजेता रह चुकी हैं।
साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘मिस टीन इंटरनेशनल 2025’ में भारत को रिप्रेजेंट किया था और फर्स्ट रनर-अप रही थीं। अब वह नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स मुकाबले में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।
भारत से वैश्विक ‘मिस यूनिवर्स’ कंटेस्टेंट्स के लिए प्रतिनिधि भेजने वाली राष्ट्रीय फ्रेंचाइजी का नाम समय-समय पर बदलता रहा है (जैसे फेमिना मिस इंडिया, मिस दिवा और वर्तमान में स्वतंत्र मिस यूनिवर्स इंडिया)। अगर हाल के सालों के प्रमुख विजेताओं की बात करें, जिन्होंने यह खिताब जीतकर भारत को रिप्रेजेंट किया है:

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News