Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुरापुर गांव में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र, सरैया के वैज्ञानिक डॉ. राजनीश सिंह ने किसानों व ग्रामीणों को गाजर घास से होने वाले दुष्प्रभाव और नियंत्रण के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि फसलों की उपज व गुणवत्ता प्रभावित करने के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसके संपर्क में आने से एलर्जी, खुजली, चकत्ते व सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने किसानों से फूल व बीज बनने से पहले गाजर घास को जड़ सहित उखाड़कर नष्ट करने तथा दस्ताने व मास्क का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में उखाड़ी गई गाजर घास से उचित विधि से कंपोस्ट तैयार करने की जानकारी दी गई।
इस मौके पर दर्जनों किसान उपस्थित थे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play