27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद में युवा जुटेंगे – Hindustan

– पीएम मोदी 1600 जगहों के आठ लाख युवाओं को वर्चुअली करेंगे संबोधित, गाजियाबाद के युवा भी जुड़ेंगे लाइव – जिला स्तर पर नंदग्राम के कांशीराम कॉलेज में होगा कार्यक्रम
गाजियाबाद, गुलशन भारती। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस बार 27 अगस्त को देशभर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन होना है। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम की कड़ी में गाजियाबाद में भी युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम नंदग्राम के मान्यवर कांशीराम कॉलेज में होगा, जहां विभिन्न संस्थानों के युवा छात्र प्रतिभाग करेंगे। युवाओं से विकसित भारत से लेकर ओलंपिक तक पर सुझाव लिए जाएंगे।
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष इससे जुड़े मुख्य कार्यक्रम 27 अगस्त को ही आयोजित किए जा रहे हैं। इस साल की थीम युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण रखी गई है। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देश के 1600 स्थानों पर मौजूद आठ लाख से अधिक युवाओं को एक साथ संबोधित करेंगे। गाजियाबाद के छात्र भी इस संबोधन से सीधे जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हगा। इसमें माय भारत वॉलंटियर्स और स्थानीय खिलाड़ियों के बीच विशेष संवाद सत्र होगा। इस दौरान पिछले 12 वर्षों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए बदलाव और देश में बन रहे नए खेल इकोसिस्टम पर चर्चा की जाएगी। संवाद के दौरान चार मुख्य विषयों जमीनी स्तर तक बेहतर खेल सुविधाएं और कोचिंग पहुंचाना, 2036 ओलंपिक के लिए वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभाओं को तैयार करना, युवा नेतृत्व और शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। इन सभी मुद्दों पर युवाओं से क्यूआर कोड के जरिए सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही क्विज राउंड भी कराया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को खेल और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News